सूने मकानों में बदमाशों ने चोरी की वारदात, लाखों रूपए के आभूषण और नकदी उडाए
Yogendra singh shakya/ Mahipal singh Panwar
Mahidpur Road @ चोरों के हौसले बुलंद है और चोरों द्वारा चोरी की वारदातों को बेखौफ अंजाम दिया जा रहा है इसी कडी में महिदपुर रोड के माता जी मंदिर के पास स्थित मधु श्री ज्वेलर्स, और न्यू शिवाजी मोहल्ले के दो सूने घरों में अज्ञात बदमाशों ने घर के ताले तोडकर लाखों रूपयें के सोने चांदी के जेवरात व नकदी की चोरी की वारदात को अंजाम दिया । सभी ने पुलिस थाना मदिहपुर रोड में जाकर मामला दर्ज कराया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कमला बाई ( न्यू शिवाजी नगर महिदपुर रोड ) ने बताया कि अपनी दीदी की तबीयत खराब होने के कारण वह उनसे मिलने कल बाहर गयी थी जब में घर आई तो मेरी अलमारी और पेटी के ताले तोडकर पांच हजार रूपयें निकाल गयें । यह मेने बडी ही मेहनत से रसोई का काम कर के इक्ट्टा किया था ।
स्वर्णकोर सलुजा ( न्यू शिवाजी नगर महिदपुर रोड ) ने बताया कि मेरे घर पर तीसरी बार चोरी की वारदात हुई है जब मुझे सात बजें सूचना मिली की आपके घर के ताले टूट गये है तब में इन्दौर से अपने घर पहुची तो पता चला कि अलमारी का ताला टूटा था और पूरा सामान कपडे बिखरे हुयें थें, अलमारी में करीब मेरे 16000 रूपये नकद रखें थे एक जोड सोने के टाप्स व सोने की एक चैन रखी थी जो नही मिली ।
मधु श्री ज्वेलर्स ( माता जी मंदिर के पास ) शुभम सोनी ने बताया कि विगत रात्री में मेरी दुकान पर अज्ञात बदमाशो के द्वारा दुकान का ताला तोडकर जेवरात की चोरी की जिसकी कीमत लगभग 90000 के आस पास है।
English
French
German
Italian



