जगोटी के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह, भव्य शोभायात्रा के साथ संतो का सम्मान किया।।

Yogendra singh shakya

Mahidpur @ जगोटी के चारभुजा नाथ मंदिर परिसर में स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के पुनर्निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन हेड़ा परिवार ने धार्मिक अनुष्ठान के साथ आरंभ हुआ। रामानुज कोट के पीठाधीश्वर श्री 1008 स्वामी रंगनाथा चार्य जी महाराज व युवराज माधवा प्रपन्नाचार्य जी की शोभायात्रा निकाली गई,जिसका जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। चोक बाजार में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रताप सिंह गुर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अनन्त शर्मा, रजनीश तिवारी, पुरूषोत्तम शर्मा, सुरेश टेलर,अशोक पांचाल, रवि बोड़ाना, रणछोड़ मालवीय, मनोहर पांचाल,मनोज हेड़ा, विक्रमसिंह महूडी, रामसिंह काका चौधरी, भंवरलाल परमार, जीवन सिंह पटेल,मो.शफी, आदि गणमान्य लोगों ने संत श्री का शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह स्वामी माधव प्रपन्नाचार्य के सानिध्य में शुक्रवार को पुर्णाहुति व महाप्रसादी के साथ होगा।

No Comments

Leave A Comment