Featured Video Play Icon

महिदपुर रोड में कैलाश का बहादुर ने किया स्वागत-सम्मान, कार्यकर्ताओं का उमडा सैलाब

महिदपुर रोड से योगेन्द्रसिंह शाक्य की खास रिपोर्ट

तहसील के गांव महिदपुर रोड में भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय आज शनिवार को पहुंचे। विधायक बहादुरसिंह चौहान और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ कैलाश विजयवर्गीय का स्वागत सम्मान किया। इस दौरान बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजुद रहे। क्षैत्रीय विधायक बहादुरसिंह चौहान ने शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय उज्जैन से डग जा रहे है। ऐसे में गांव महिदपुर रोड में सभी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत सम्मान किया है। इस दौरान विजयवर्गीय एक कार्यकर्ता के घर पर मिलने भी पहुंचे। कैलाश विजयवर्गीय ने उज्जैन की घटना को लेकर कहा कि देशद्रोही नारे लगाने वालों पर कडी कार्यवाही की जाएगी।

No Comments

Leave A Comment