आलोट में कर्नाटका के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत का भव्य स्वागत हुआ
आलोट से योगेन्द्रसिंह शाक्य की रिपोर्ट
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आलोट विधानसभा पहुंचे जहां उनका क्षेत्र की जनता और कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने स्वागत सत्कार किया इसके बाद वह आलोट सर्किट हाउस पहुंचे जहां उन्हें सलामी दी गई अंत में कृषि उपज मंडी में स्वागत उद्बोधन किया पालोट और ताल क्षेत्र में भी कई जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया जिसमें प्रमुख तौर पर संजय बंटी पितलिया ताल (पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ) ,,,,राजेश परमार( पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष) आदि कई सामाजिक नेता उपस्थित थे| वहीं तहसील के गांव ताल फंटे पर कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रथम आगमन पर स्वागत सम्मान का आयोजन किया गया। बडी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता समारोह में मौजूद हुए। साथ ही राज्यपाल का सम्मान किया। भाजपा नेता राजेश सोलंकी ने शुक्रवार सुबह 10:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत तहसील आलोट में आए थे। तभी ताल फंटे पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत सम्मान किया गया है। इस दौरान बडी संख्या में गणमान्य नागरिक भी मौजुद रहे।
English
French
German
Italian



