महिदपुर रोड़ में बढ़ रहे अपराधों को लेकर किया नागदा तिराहे पर चक्का जाम

Yogendra singh shakya/Mahipal singh panwar

Mahidpur road @ महिदपुर तहसील के गांव महिदपुर रोड थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें बढ़ती ही जा रही है।हाल ही में एक ज्वेलर्स और दो सूने मकान के ताला तोड़कर लाखों रुपए का माल बदमाश ले गए। लेकिन चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि मुख्य चौराहे माताजी मंदिर के आसपास कई घर होने के बावजूद भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया । इससे पहले भी कई बाइक चोरी हुई और एक किराने की पीछे की दीवार को तोड़कर चोरी करने वाले बदमाशों को पुलिस पकड़ने में नाकाम साबित हुई। जिसको लेकर आज महिदपुर रोड़ के नागदा तिराहे पर प्रताप सिंह गुर और नगर के रहवासियों ने मिलकर चक्काजाम किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोर-जोर से नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी है। अगर हमारे क्षेत्र और आसपास के गांव में चोरी की वारदातों पर लगाम नहीं किया गया तो हम एक उग्र आंदोलन करेंगे। क्योंकि अब हम भी सुरक्षित नहीं हैं और इसकी संपूर्ण जवाबदारी प्रशासन की रहेगी।

प्रताप सिंह गुर से चर्चा करने के दौरान बताया कि महिदपुर रोड़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चोरों का आतंक है। कल की ही घटना है जिसमें तीन जगह पर अलग-अलग चोरी की गई उसी रात में की घटना है बपैया रोड़ पर एक अज्ञात व्यक्ति ने बाईक सवार व्यक्ति को रोककर मारा। यहां जितने भी कैमरे लगे हैं वह सब खराब हैं, पोल पर लगी लाइट नहीं चलती है, यहां तक कि थाने का लैंडलाइन टेलीफोन भी बंद पड़ा हुआ है और थाने पर 9.30 बजे ताला लग जाता है इन सभी समस्याओं को दो में नहीं सुधारा तो 15 अगस्त के दिन उग्र आंदोलन होगा और यह संपूर्ण जवाबदारी प्रशासन की रहेगी ।

No Comments

Leave A Comment