पुराने बस स्टैंड पर हुई आम सभा, शहर में निकाली रैली ’महिदपुर विधानसभा में विकास की गंगा बहाने में कोई कसर नहीं छोडेंगे. बहादुरसिंह चौहान’
योगेन्द्र सिंह शाक्य
पुराने बस स्टैंड पर हुई आम सभा, शहर में निकाली रैली
’महिदपुर विधानसभा में विकास की गंगा बहाने में कोई कसर नहीं छोडेंगे. बहादुरसिंह चौहान’
Mahidpur @ प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के साथ ही अब महिदपुर में विकास की गंगा बहाने मंे कोई कसर नहीं छोडी जाएगी। किसानों के खेतों में पानी पहुंचेगा। साथ ही जल्द ही चितावद वृह्रद सिंचाई परियोजना के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉण् मोहन यादव महिदपुर आएंगे। यह बात भाजपा के पूर्व विधायक बहादुरसिंह चौहान ने बस स्टैंड पर आयोजित सभा में कही। चौहान ने कहा कि महिदपुर विधानसभा में कार्यकर्ताओं के रूके हुए कार्य जल्द ही पुरे होंगे। जिन गांवों में सडकों की समस्या है उसे पुरा किया जाएगा। इसी के साथ ही हरबारखेडीए डुंगरिया और श्यामाकोटा डैम निर्माण को लेकर भी तेजी से कार्य करने के निर्देश जारी किए गए है। चौहान ने कहा कि प्रदेश संगठन के निर्देश पर महिदपुर विधासनभा में भाजपा को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। साथ ही कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का संदेश भी दिया गया है। आमसभा के पूर्व अम्बेडकर चौक से एक रैली भी निकाली गई। जो शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुराने बस स्टैंड पहुंची। आमसभा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पदमसिंह आंजनाए संदीप व्यासए जिला मंत्री कृष्णा सूर्यवंशीए नगर पालिका अध्यक्ष नानीबाई मालीए रीता बडगुर्जरए मंडल अध्यक्ष किशोर शर्माए गुरूचरणसिंहए श्यामसिंह सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताए पदाधिकारीए गणमान्य नागरिक मौजुद रहे। कार्यक्रम का संचालन कैलाश राठी और भीम दावरे ने किया।
English
French
German
Italian