Featured Video Play Icon

झारडा में अंबैडकर जयंति पर नए बस स्टैड का उद्घाटन और प्रतिमा का अनावरण होगा, बैठक में विधायक ने बनाई रूपरेखा

Jharda @ झारडा में अंबैडकर जयंति पर्व मनाने के संबंध में स्वामी विवेकानंद सभागृह में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक बहादुरसिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही एसडीएम कैलाश ठाकुर और एसडीओपी आर के राय ने भाग लिया। बैठक में विधायक बहादुरसिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार महू में अंबेडकर जयंति मनाती है। उसी तर्ज पर अब झारडा में भी अंबडेकर जयंति मनाई जाएगी। साथ ही नवीन बस स्टैड और अंबडेकर की प्रतिमा का अनावरण भी होगा।

झारडा के विवेकानंद सभागृह में आयोजित बैठक में अंबैडकर जयंति मनाने को लेकर सभी से चर्चा करते हुए सुज्ञाव मांगे गए है। विधायक बहादुरसिंह चौहान ने बताया कि 14 अप्रैल को झारडा में चल समारोह निकाला जाएगा। जिसके बाद नवीन बस स्टैड का उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही भीमराव अंबैडकर की मुर्ति का अनावरण भी होगा। समारोह के बाद विवेकानंद सभागृह में सभा आयोजित की जाएगी। जिसमें समाज के विभिन्न वर्गो के प्रमुख गणमान्य हिस्सा लेंगे। इस दौरान भजनों की प्रस्तुति भी कलाकारों द्वारा दी जाएगी। बैठक में एसडीओपी आर के राय और एसडीएम कैलाश ठाकुर ने व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए है। इसके अलावा कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय की गई है। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजुद रहे।

No Comments

Leave A Comment