तहसील के गांव डेलची बुजुर्ग में अन्न महोत्सव का आयोजन हुआ, हितग्राही को राशन बांटा
योगेन्द्रसिंह शाक्य और महिपालसिंह पंवार
महिदपुर रोड @ तहसील के गांव डेलची बुजुर्ग में शनिवार को राशन की दुकान पर अन्न महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें हितग्राहियों को एक बैग में राशन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में राजेश कांठेड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पंचायत के कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। साथ ही सभी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुना। कांठेड़ ने देर जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक राशन की दुकान पर चयनित हितग्राहियों को राशन दिया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
English
French
German
Italian



