प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत डेलची बुर्जूग में मुफ्त में बांटा राशन

Yogendra Singh Shakya / Mahipal Singh panwar

Mahidpur Road @ महिदपुर तहसील के गांव डेल ची बुजुर्ग में कोरोना काल में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले गरीब लोग रोजगार से वंचित रह गए थे उन्हें केंद्र शासन द्वारा गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत प्रति व्यक्ति 5 किलो गेहूं व 5 किलो चावल निशुल्क रूप से दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजेश कांठेड़ के मुख्य अतिथि में दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश के हितग्राहियों से बातचीत की एवं मुख्यमंत्री द्वारा संबोधन को भी उपस्थित जनसमूह ने सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हितग्राही मौजूद रहे व हरि सिंह चुंडावत , राजेश कांठेड़ , विनोद मीणा दिग्विजय सिंह द्वारा उन्हें राशन वितरण किया गया।

No Comments

Leave A Comment