तहसील के गांव कोयल में अन्न महोत्सव का आयोजन हुआ, हितग्राही को राशन बांटा
योगेन्द्रसिंह शाक्य और महिपालसिंह पंवार
महिदपुर रोड @ तहसील के गांव कोयल में शनिवार को अन्न महोत्सव मनाया गया। जिसमें गरीबों को एक बैग में 10 किलो राशन का वितरण किया गया। समारोह में भाजपा नेता रमेश मीणा और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। मीणा ने देर रात जानकारी देते हुए बताया कि पुरे मध्यप्रेदश में अन्न महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसको लेकर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों को राशन का वितरण किया गया है। साथ ही सभी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के भाषण भी आनलाईन सूना है। इस दौरान मीणा ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया। समारोह में बडी संख्या में हितग्राही मौजुद रहे।
English
French
German
Italian



