महिदपुर रोड में कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, बिजली कंपनी के खिलाफ दिया धरना
yogendra singh – mahipal singh
महिदपुर रोड @ बिजली बिल को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगापुर महिदपुर रोड के नेतृत्व में विद्युत मंडल कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन, और कहां जो दूसरे के यहां काम करते हैं उनके बिजली के बिल हजारों में आ रहे और कंपनी काट रही है लोगों के कनेक्शन। बढ़ते हुए बिजली बिल को लेकर गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगापुर महिदपुर रोड द्वारा विद्युत मंडल कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन किया । प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों का आरोप है कि कोरोना काल में वैसे ही आमजन परेशान हैं उस पर भारी भरकम बिल लोगों के सामने और समस्या खड़ी कर दी है कंपनी ने 1 महीने की रीडिंग नहीं ली और अगले ही महीने में मनमाने तरीके से बिजली बिल वसूल रहे है जो दूसरों के घरों में काम करने जाते हैं उनके घरों का बिल हजारों रुपए में आया है यदि कुछ दिन में समस्या का समाधान नहीं किया गया तो विद्युत मंडल कार्यालय महिदपुर रोड पर उग्र प्रदर्शन फिर से किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी आपकी रहेगी।
English
French
German
Italian



