प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों को बांटा मुफ्त राशन

Yogendra Singh shakya
Mahidpur Road @ महिदपुर तहसील के गांव बपैया में अन्न उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रामसिंह आचार्य जी और थावर लाल गेहलोद जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ शासकीय उच्चित मूल्य दुकान के सेल्स मेन श्याम जी उपाध्याय के द्वारा प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत गेंहू वितरण किया गया इस मौके पर अतिथि द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया एवं गांव के हितग्राहियों को जागरुक किया गया तथा प्रधानमंत्री जी द्वारा दिया जा रहा राशन योजना से अवगत कराया इश्वरलाल शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री जी का उद्बोधन सूनाया गया। कार्य क्रम का संचालन दशरथ राठौर द्वारा किया गया इस मौके पर जयराम कुमावत ,सचिव गोविंदसिंह जी राठौर, किशोर दास बैरागी, भगवान पूरी जी गोस्वामी, किशन सिंह जी चौहान, मदन लाल राठौर, ईश्वर सिंह डोडिया, भंवरलाल गेहलोद, रमेश चंद्र जी जैन, परबत लाल] आदि ग्राम वासी मौजूद रहे।

No Comments

Leave A Comment