महंगी बिजली के खिलाफ सड़क पर कांग्रेस, विघुत मंडल कार्यालय के सामने किया विरोध प्रदर्शन

Yogendra singh shakya/Mahipal Singh Panwar

Mahidpur Road @ आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगापुर महिदपुर रोड के नेतृत्व में काग्रेस नेता रणछोड़ त्रिवेदी की उपस्थिति में विद्युत मंडल कार्यलय पर आंदोलन कर धरना दिया गया!
महिदपुर रोड.मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देश पर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महिदपुर रोड के कार्यकताओं ने लगभग दो घंटे तक मध्यप्रदेश विद्युत मण्डल कार्यलय महिदपुर रोड के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया गया! धरने में उपस्थित नेताओं ने अपने अपने विचार रखे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भारत शर्मा ने विधुत मंडल द्वारा दिये जा रहे अधिक राशि के बिल कम करने की मांग की गई ओर ग्रामीण क्षेत्रों में विधुत मंडल के अधिकारियों द्वारा गरीबों को बिजली बिल के नाम से प्रताड़ित किया जा रहा है और किसानों की मोटरसाइकिल एवं ट्रेक्टर आदि जप्त किए जा रहे हैंए जबकी कांग्रेस की कमलनाथ जी की सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं के लिए इन्द्रा ज्योति योजना चालू की गई थी जिसमें100 यूनिट100 रुपये लिए जाते थे और किसानों के लिए इन्द्रा किसान योजना चालू की गई थी जिसमे 10 हार्स पावर तक के पम्प की आधी राशि ली जाती थी जो दोनों योजनाएं भाजपा सरकार द्वारा बन्द कर दी गई है ,काग्रेस नेता रणछोड त्रिवेदी ने धरने में उपस्थित विधुत मंडल के अधिकारियों से मांग की है कि एक सप्ताह के अन्दर बड़े हुए बिजली के बिल कम किये जावे एवं जिन किसानों के सामान जप्त किये हैं वह वापस दिए जाए और जहां भी ट्रांसफॉरर्मर जले हुए हैं उनको तत्काल बदले जावे , धरने को मण्डलम अध्यक्ष शिव सोंलकी , भरत जाट , भूपेंद्र सिंह पँवार , गोपाल सिंह चौहान , शोभाराम मालवीय , ने भी सम्बोधित किया, धरने में उपस्थित सहायक यंत्री हेमंत बंसल ने उपस्थित नेताओं को आश्वासन दिया है कि जो बिजली के बिल अधिक राशि के आए हैं , उनके लिए शिविर लगाकर सुधार किया जाएगा!ज्ञापन लेने के लिए विनोद शर्मा तहसीलदार महिदपुर एवं सहायक यंत्री हेमंत बंसल महिदपुर व कनिष्ठ यंत्री जफर आलम एवं भारी पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी मांगीलाल चौहानश्सब इस्पेक्टर नानकराम पटेलएउपस्थित थे !ज्ञापन देने से पहले धरने में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार मुर्दाबाद ष्बिजली बिल कम करो ष्विधुत मण्डल की तानाशाही नही चलेगी बिजली कटौती कम करो आदी नारे जोर सोर से लगाये गए और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए गए!ज्ञापन का वाचन छात्र नेता विजय रावल ने किया!धरने के कार्यक्रम का संचालन ब्लाक अध्यक्ष भारत शर्मा ने कियाएधरने में ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण राठौर , राधेश्याम पाटीदार, भरत लाल जाट , कुलदीप सिंह देवड़ा , सुमेर सिह राठौर , लाल सिंह राठौर रघुवीर सिंह राठौर , नागेश्वर त्रिवेदी, शम्भु लाल, सूर्यवंसी , गजराव सिह , शिवप्रताप सिह, तेजपाल सिह, पृथ्वी राज सिंह,बलवंत सिंह बबलू सिंहए मुकेश परमार कुशाल सिंह पँवार अर्जुन बामनिया दिनेश राठौर, मदनदास बैरागी, आबिद मंसूरी भेरू लाल, अनोखी लाल, अशोक शर्मा, प्रेम सिंह राठौर रामचन्द्र परमार, रूगनाथ नायक शिवनरायन नायक दिनेश नायक मुकेश जाट भरत सिंगवाएजनपद सदस्य शान्ति लाल निम्बोला, हॉकम सिह आजना मोड़ी, श्रवण आजना मुंजाखेडी, विष्णु शर्मा डुंगरिया ,मेहरबान सूर्यवंसी , मदन लाल मेलाखेड़ी, डॉ रूपसिंह जलोदिया, नागेश्वर मकवाना, गोपाल सिंह वकील हॉकम सिंह गोर्धन लाल मालवीय देवली महेश चावड़ा गोलू मीणा पप्पु पठान गंगाराम पांचाल गणपतसिंह मुण्डली धनसिंह जाधव विकास शर्मा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे!

No Comments

Leave A Comment