महिदपुर रोड में 15 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड, विधायक ने किया भूमिपुजन
योगेन्द्र शाक्य-महिपालसिंह
महिदपुर रोड @ तहसील के गांव गोगापुर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी महिदपुर रोड़ मंडल की कार्यसमिति का आयोजन हुआ। जिसमें क्षैत्रीय विधायक बहादुरसिंह चौहान और भाजपा नेता अश्विन डिंडोरकर ने भाग लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। विधायक बहादुरसिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति से अवगत कराया और अच्छे काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शाम 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा विश्व का सबसे बडा राजनीतिक संगठन है। जिसमें सभी कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर पार्टी के लिए दिन रात मेहनत कर देश को प्रगतिशील बनाते है। इस दौरान बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजुद रहे।
English
French
German
Italian



