गांव पेटलावद में कंजरों द्वारा चोरी की जाने पर ग्रामवासियों में आक्रोश

योगेन्द्र सिंह शाक्य / महिपाल पंवार

Mahidpur Road @ पेटलावद में कंजरो द्वारा आबिद मंसूरी जी के गोडाउन का ताला तोड़कर लहसुन कलौंजी एवं सोयाबीन की चोरी की गई कंजरो के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भारत शर्मा एवं समस्त गांव वासियों ने आज पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया एवं पुलिस प्रशासन से मांग की है की चोरों द्वारा आए दिन गांव में वसूली की जाती है परंतु पुलिस द्वारा कंजरो पर उचित कार्रवाई नहीं होती है, जिससे कंजरो के हौसले बुलंद हो रहे हैं,आज ग्राम वासियों ने थाना प्रभारी महोदय नानकराम जी पटेल जो पेटलावद मौके पर पहुंचे थे उन से निवेदन किया है,कि कंजरो को तत्काल गिरफ्तार किया जाए एवं जो फ़सले चोरी हुई है, वह जप्त कर के किसान को वापस दिलवाई जाए एवं पूर्व में कंजरो की रोकथाम के लिए गांव में पुलिस द्वारा गस्त की जाती थी एवं ग्राम रक्षा समिति द्वारा भी गश्त की जाती थी वह फिर से आरंभ की जाए एवं ग्राम पेटलावद में पुलिस फोर्स पूर्व में रहती थी उसे फिर से गांव पेटलावद में पदस्थ की जावे इस मौके पर ग्राम पेटलावद के उपसरपंच अजीज मंसूरी जी बाला राम शर्मा जी रविंद्र शर्मा जी अनोखी लाल शर्मा जी प्रेम सिंह राठौर जी भरत लाल जाट जी पूनमचंद जाट जी भेरूलाल सूर्यवंशी जी शुभम राठौड़ जी बगदीराम सूर्यवंशी जी बनवारी लाल शर्मा जी अशोक शर्मा जी एवं गांव पेटलावद के सैकड़ों किसानों ने वारदात की निंदा की है एवं पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की वारदात पर रोकथाम की जाए एवं जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाए इस संबंध में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से भी चर्चा की गई हैं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा हमें आश्वासन दिया गया है कि जल्द से जल्द चोरों को पकड़ा जाएगा एवं गांव में जो कंजरो का भय है उसको दूर किया जाएगा!

No Comments

Leave A Comment