गौरव मांदलिया को जिला अध्यक्ष बनने पर किया सम्मान
Yogendra Singh Shakya / Mahipal Singh panwar
Mahidpur Road @ अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के उज्जैन जिला अध्यक्ष के रूप में गौरव मांदलिया की नियुक्ति होने पर पोरवाल युवा संगठन की नगर इकाई द्वारा सम्मान किया गया । इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश सेठिया ,प्रदेश संगठन मंत्री अनिल सेठिया,नगर अध्यक्ष दीपक धानगढ़, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रमेश फरक्या, आनन्द फरक्या, नीलेश धनोतिया, अनिल मिनावदा, तेजमल पोरवाल,अरुण पोरवाल,पंकज पोरवाल, राहुल सेठिया चंद्रप्रकाश पोरवाल, राहुल डेलची , विनोद पोरवाल आदि उपसिथत थे।श्री मांदलिया ने सम्मान के प्रत्युत्तर में कहा कि में युवा संगठन की रीति नीति से कार्य करूँगा तथा संगठन हित को सर्वोपरि रखूंगा।कार्यकृम का संचालन अनिल सेठिया ने किया तथा आभार नीलेश धनोतिया ने माना I
English
French
German
Italian