Featured Video Play Icon

महिदपुर रोड में कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पूर्व मंत्री पर दर्ज प्रकरण वापस लेने की मांग की

MAHIPAL SINGH
MAHIDPUR ROAD @ पूर्व मंत्री सज्जन सिंह जी वर्मा पर भाजपा सरकार द्वारा किए गए झूठे प्रकरण के विरोध में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगापुर महिदपुर रोड ने जिला पंचायत सदस्य रणछोड़ त्रिवेदी के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम एक ज्ञापन नानक राम पटेल थाना प्रभारी महोदय महिदपुर रोड को दिया गया! एवं मांग की गई की माननीय सज्जन वर्मा जी पर दर्ज किया गया झूठा प्रकरण तत्काल वापस लिया जाए! अन्यथा कांग्रेस कार्यकर्ता उग्रआंदोलन करेंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार एवं प्रशासन की रहेगी,इसअवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भारत शर्मा,नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राधेश्याम कारा ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण राठौड़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भरत लाल जाट भरत लाल सिंगवा भरत लाल भानेज कुशाल सिंह पवार इसनखेड़ी गोवर्धन लाल मालवीय आबिद मंसूरी पेटलावद मीडिया प्रभारी रघुवीर सिंह राठौड ज्ञापन का वाचन ब्लॉक उपाध्यक्ष भरत लाल जाट ने किया इस अवसर पर मीडिया कर्मी से बातचीत करते हुए जिला पंचायत सदस्य रणछोड़ त्रिवेदी ने बताया है कि हमारे नेता सज्जन सिंह जी वर्मा पर जो भाजपा सरकार द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज किया है वह तत्काल वापस लिया जाए अगर सात दिवस में मुकदमा वापस नहीं होता है तो महिदपुर विधानसभा क्षेत्र के एक-एक कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे एवं भाजपा सरकार को मुकदमा वापस लेने के लिए मजबूर करेंगे!

No Comments

Leave A Comment