महिदपुर रोड सुविधिनाथ जैन मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न

महिदपुर रोड सुविधिनाथ जैन मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न
साध्वी श्री- ध्वजा चढ़ाने से होता है पापों का नाश

Mahidpur Road @ श्री सुविधिनाथ जैन मंदिर में परम पूज्य साध्वी अमृतरसा श्री जी म.सा की पावन कारी निश्रा में जैन मंदिर में श्री नाथ भगवान के पावन कारी शिखर पर ध्वजारोहण किया गया जिसका आजीवन लाभ श्रीमान आनंदीलाल अभय कुमार चोपड़ा परिवार ने लिया है पावनकारी अवसर पर सत्तरभेदी पूजा महिला परिषद द्वारा पढ़ाई गई एवं प्रभावना का लाभ लाभार्थी परिवार ने लिया परिवार के द्वारा प्रतिवर्ष पंचमी के दिन परमात्मा सुविधिनाथ नाथ दादा के शिखर पर चोपड़ा परिवार द्वारा हर्षोल्लास एवं आनंद के साथ जैन श्री संघ के महानुभावों की उपस्थिति में ध्वजा चढ़ाई जाती है इस अवसर पर पूज्य साध्वी जी म.सा ने कहा कि जो व्यक्ति धर्म ध्वजा चढ़ाता है एवं नित्य उसके दर्शन करता है उसके सभी प्रकार के पापों का नाश होता है एवं महान पुण्यो का उपार्जन होता है धर्म ध्वजा फहराने से उसके जीवन में धर्म की स्थापना एवं उन्नति होती है गुरुवार को पूज्य साध्वी जी के प्रवचन के पश्चात प्रभावना का लाभ निलेश कुमार पारसमल भंडारी परिवार खारवां वालों ने लिया उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी I

No Comments

Leave A Comment