पौधरोपण कर मनाया गया वन महोत्सव

योगेन्द्र सिंह शाक्य / महिपाल सिंह पंवार

महिदपुर रोड .वन महोत्सव 2021 के अंतर्गत स्थानीय वितरक महिदपुर इंडियन ग्रामीण वितरक द्वारा घर.घर पौधारोपण का आयोजन किया गया, वितरक अजीत जैन ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के उज्जैन सेल्स के विक्रय अधिकारी कमलेश असेरी के मार्गदर्शन मैं उपभोक्ताओं को पौधे भेंट किए गए तथा उनके कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया, साथ साथ उपभोक्ताओं के बच्चों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया , साथ ही उन्हें वृक्ष से होने वाले फायदों के बारे में समझाया गया वर्तमान परिस्थितियों में कोविड.19 महामारी में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए हम यह भली.भांति जान चुके हैं कि पौधे ही एकमात्र प्राकृतिक ऑक्सीजन का माध्यम है , अतः उपभोक्ताओं के साथ.साथ आमजन से भी यह अपील की जा रही है कि अधिक से अधिक मात्रा में पौधे लगाए एवं वृक्ष होने तक उनकी देखभाल करेंए ताकि भविष्य में हमें उनसे अनेक प्रकार के फायदे मिल सके l

No Comments

Leave A Comment