Featured Video Play Icon

महिदपुर रोड में रोज 100 से ज्यादा लोगों को लगाए जा रहे है कोरोना वैक्सीन

योगेन्द्रसिंह शाक्य और महिपालसिंह की रिपोर्ट

Mahidpur road @ तहसील के गांव गोगापुर में पोरवाल धर्मशाला पर बड़ी संख्या में लोग कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। पंचायत के सचिव राधेश्याम सिसोदिया ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों की भीड़ लग रही है। ऐसे में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ ही लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। 18 साल से 44 वर्ष तक के लोग यहां वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन गोगापुर में 100 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाया जा रहा है। कुछ लोगों को वैक्सीन के बारे में भ्रामक जानकारी थी। ऐसे लोगों को जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है। वही सभी लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने की सलाह भी दी जा रही है।

No Comments

Leave A Comment