महिदपुर रोड के पोरवाल धर्मशाला में टीकाकरण सर्वे का प्रशिक्षण हुआ
Yogendra singh shakya/mahidpur singh panwar
महिदपुर रोड के पोरवाल धर्मशाला में टीकाकरण सर्वे का प्रशिक्षण हुआ
Mahidpur road @ पोरवाल धर्मशाला महिदपुर रोड में माननीय अनुविभागीय अधिकारी कैलाशचन्द्र ठाकुर के आदेश अनुसार कोविड – 19 टीकाकरण हेतु प्रत्येक परिवार का डोर टू डोर जाकर सर्वे किये जाने हेतु गठित दल का प्रशिक्षण दिया गया । जिसमें 18 वर्ष से 44 वर्ष व 45 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों ने टिका लगाया या नही जिसका सर्वे दिनांक 10 जून तक टीम के सदस्य पंचायत सचिव ,सहायक सचिव ,पटवारी ,शिक्षक, आंगनवाडी ,कार्यकर्ता सहायिका ,,व नोडल अधिकारी के द्वारा किया जाना है प्रशिक्षण में श्री विनोद शर्मा तहसीलदार ,श्रीमति प्रियंका टेगोर मुख्यकार्यपालन अधिकारी ,श्री अंजित तिवारी परियोजना अधिकारी ,श्रीमती पूनम चांदना ,श्रीमती ममता डांगी उपस्थित थें । उक्त जानकारी पंचायत सचिव राधेश्याम सिसौदिया द्वारा दी गई ।
English
French
German
Italian