महिदपुर रोड में रेलवे क्रॉसिंग पर हादसे रोकने को जागरूक करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक दिवस मनाया
Yogendra Singh shakya / Mahipal singh
Mahidpur Road @ महिदपुर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रत्येक वर्ष 10 जून को अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक दिवस मनाया जाता है वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर निरंजन सिंह यादव व रेलवे सुरक्षा बल तुलसीराम मीणा ने फाटक संख्या 3, 4 और 8 पर पहुंचकर दी लोगों को समझाइस, फाटक बंद होने की स्थिति में कभी भी नीचे से निकलने की कोशिश नहीं करें , यदि आप इधर उधर से निकलते हो वह भी गलत है , फाटक से गुजरते समय मोबाइल पर बात नहीं करें , और ड्राइविंग के दौरान कभी मोबाइल की घंटी बजे तो सड़क किनारे गाड़ी रोक कर बात करें साथ ही और कई नियमों के बारे में भी बताया गया।
English
French
German
Italian