कोरोना संक्रमण से बचने के लिए 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति को लगाया गया कोरोना वैक्सीन
महिपाल सिंह @ महिदपुर तहसील के गांव कानाखेड़ी एकलासपुर में कोरोना महामारी से बचने के लिए टीकाकरण कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में गांव के 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना टीका लगाया गया। साथ ही इसके फायदे भी बताए गए। पंचायत के सचिव दिलीपसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि देश भर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में शासन द्वारा इसकी रोकथाम के लिए कोरोना टीकाकरण कैम्प लगाए जा रहे है। जिसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति को कोरोना टीका लगाए जाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
English
French
German
Italian



