Featured Video Play Icon

गोगापुर में मनोकामना पुरी होने पर धधकते अंगारों पर नंगे पैर चले श्रद्धालु

योगेन्द्र शाक्य/महिपालसिंह @ MAHIDPUR ROAD

महिदपुर तहसील के गांव गोगापुर के मेला मैदान स्थित महादेव और हनुमान मंदिर पर चुल का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष गोगापुर में महादेव और हनुमान मंदिर पर चुल का आयोजन होता है। ऐसी मान्यता है कि मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालु भगवान से जो भी मनोकामनाएं मांगते है। अगर वह पुरी हो जाती है तो श्रद्धालु नंगे पैर अंगारों पर चलकर भगवान के दर्शन करने जाते है। इसे ही चुल कहते है। गोगापुर में बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने चुल के आयोजन में भाग लेकर भगवान के दर्शन किए है। हालाकि इस दौरान बडी संख्या में श्रद्धालु मौके पर मौजुद रहे। रंगपंचमी पर्व को लेकर मंदिर समिति द्वारा आकर्षक साज सज्जा के साथ ही भगवान की प्रतिमा का मनमोहक श्रंगार भी किया गया। इतना ही नहीं भगवान की महाआरती उतारकर प्रसादी का वितरण भी किया गया है। समिति के अनुसार श्रद्धालुओं ने मास्क पहनकर सौशल डिस्टेंस का पालन किया है।

No Comments

Leave A Comment