प्रशासन की मदद नहीं मिली तो जनसहयोग से कर दिया घाटों का जीर्णोद्धार
RAJ KACHWAY @ MAHIDPUR
महिदपुर में दीपावली पर्व के चलते आमजनों के द्वारा जन सहयोग से शिप्रा नदी के तट पर बने गउघाट पर सफाई अभियान चलाया गया। श्रद्धालुओं द्वारा गउघाट पर सफाई कर जेसीबी के मदद से घाट पर पहुंचने के लिए रास्ता भी बनाया गया है। जिससे त्यौहार पर श्रद्धालु आसानी से घाटों पर पहुंच सकें। श्रद्धालुओं ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन का कोई सहयोग नहीं मिला है। कई बार नगर पालिका पहुंचकर शिकायत भी की गई। लेकिन प्रशासनिक अधिकारी ने इस संबंध में ध्यान नहीं दिया। ऐसे में जनसहयोग से इस बार गउ घाट को सुन्दर बनाने का काम किया गया है।
English
French
German
Italian



