Featured Video Play Icon

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, अब पूर्ण बहुमत में चलेगी शिवराज सरकार

RAJ KUCHWAY @ MAHIDPUR

मध्यप्रदेश उपचुनाव में भाजपा की जीत का जश्न महिदपुर शहर के विजय स्तंभ पर कार्यकर्ताओं ने मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल ढमाके के साथ आतिशबाजियां करते हुए एक दुसरे को जीत की बधाई दी। महिदपुर शहर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश के उपचुनावों में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत का जश्न मनाया गया। विजय स्तंभ पर भाजपा नेताओं ने जीत का जश्न मनाते हुए एक दुसरे को बधाई दी और पटाखें फोडें। जिसके बाद ढोल ढमाके के साथ शहर में जुलूस भी निकाला गया। वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश राठी ने बताया कि भाजपा की जीत के साथ अब प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार काम करेगी। यह भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। अब गरीब वर्ग के लोगों को शिवराज सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ और भी आसानी से मिल सकेगा।

No Comments

Leave A Comment