Featured Video Play Icon

दीपावली पर विधायक ने शहर को दी अनोखी सौगात, अंधेरे से शहर में छा गया उजाला

Mahidpur @ महिदपुर में 41 लाख की लागत से लगाई गई स्ट्रीट लाईट का लोकार्पण क्षैत्रीय विधायक बहादुरसिंह चैहान ने किया। पुराने बस स्टैंड पर आयोजित समारोह में विधायक बहादुरसिंह चैहान, रामचन्द्र ठाकुर, कैलाश राठी, शांतिलाल छजलानी, सुधीर मूणत, उमा पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने बटन दबाकर शहर की स्ट्रीट लाईट को रोशन किया। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए विधायक बहादुरसिंह चैहान ने कहा कि दीपावली पर्व रोशनी का पर्व है। ऐसे में हमें सभी जगह रोशनी फैलाना चाहिए। इसी उद्देश्य से शहर को स्ट्रीट लाईट से रोशन करने का काम किया गया है। अब महिदपुर शहर में अंधेरे के बजाए उजाला छाया रहेगा।

No Comments

Leave A Comment