Mahidpur में कर्मचारी ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
RAJ KACHWAY
MAHIDPUR @ महिदपुर में नगर पालिका के कर्मचारी द्वारा एक महिला से दुष्कर्म करने पर प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी शंकरसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महिदपुर नगर पालिका में सुधीर यादव लोक निर्माण विभाग में टाइम कीपर के पद पर पदस्थ है। सुधीर यादव का एक दोस्त है। सुधीर अक्सर उसके घर आता जाता रहता था और उसकी पत्नी पर बुरी नियत रखता था। ऐसे में 2 नवंबर को महिला घर में अकेली थी। ऐसे में आरोपी सुधीर यादव देर रात उसके घर में घुसा और महिला की इच्छा के विरूद्ध दुष्कर्म किया। महिला ने पति के साथ पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। मेडिकल और जांच के बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी सुधीर यादव के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। जिसके बाद तत्काल सुधीर यादव को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
English
French
German
Italian



