Featured Video Play Icon

निकिता तोमर हत्याकांड मामले में महिदपुर तहसील के विभिन्न क्षैत्रों में बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

raj kachway @ yogendra singh shakya

महिदपुर के पुराने बस स्टैंड पर बजरंग दल ने हरियाणा में निकिता तोमर के हत्यारों को फांसी देने के लिए प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि निकिता तोमर की हत्या और नारियों के सम्मान में पुरे देश भर में प्रदर्शन हो रहे है। ऐसे में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा निकिता तोमर के हत्यारों को फांसी देने की मांग की गई। इसी तरह महिदपुर रोड में भी बजरंग दल ने निकिता के हत्यारों पर सख्त कार्यवाही के संबंध में विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें बडी संख्या में हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

No Comments

Leave A Comment