Featured Video Play Icon

दशहरे पर पुलिस ने जलने से पहले ही रावण को किया पकडकर थाने में किया कैद

mahidpur @ raj kachway

महिदपुर में दशहरे पर्व पर बिना अनुमति रावण के पुतला बनाकर जलाने का मामला सामने आया है। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही की है। पुलिस ने शहर के गावडे कालोनी से एक 20 फीट उंचा रावण के पुतले को जप्त किया है। अब पुलिस मामले में कार्यवाही करने जा रही है।

महिदपुर पुलिस अनुभाग अधिकारी एसडीओपी आर के राय ने जानकारी देते हुए बताया कि आज हमें सूचना मिली थी कि शहर के गावडे कालोनी में एक रावण का पुतला बनाया गया है। जिसे बिना अनुमति जलाया जाएगा। जिसके बाद पुलिस टीम गावडे कालोनी पहुंची और वहां से 20 फीट उंचा एक रावण का पुतला जप्त किया है। एसडीओपी के अनुसार रावण के पुतले में विस्फोट सामाग्री मिली है। साथ ही रावण जलाने को लेकर कोई अनुमति जारी नहीं की गई है। ऐसे में अब पुलिस शासन मामले में उचित कार्यवाही करेगी।

No Comments

Leave A Comment