Featured Video Play Icon

नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को फांसी देने की बंजारा समाज ने की मांग, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

raj kachway @ mahidpur
महिदपुर तहसील कार्यालय में अखिल भारतीय बंजारा सेना द्वारा गांव घोंसला में 7 साल की नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। अखिल भारतीय बंजारा सेना प्रदेशाध्यक्ष राजू खींची, भाजपा ग्रामीण युवा मोर्चा अध्यक्ष अर्जुन गरासिया, एडव्होकेट दिनेश गरासिया, तेजूलाल गरासिया, शाजापुर बंजारा सेना जिलाध्यक्ष जितेन्द्र दायमा और मुकेश नायक तराना सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने एसडीएम केसी ठाकुर को ज्ञापन सौंपकर आरोपी को फांसी देने की मांग की है। इतना ही नहीं समाजजनों ने बताया कि यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो उग्र आंदोलन भी किया जाएगा।

No Comments

Leave A Comment