नवरात्र पर्व के समापन के साथ ही शक्ति की देवी का प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
YOGENDRA SINGH SHAKYA @ MAHIDPUR ROAD
तहसील के ग्राम पंचायत महिदपुर रोड के सजदेव नगर में इस वर्ष नवरात्र पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नौ दिनों तक शक्ति की देवी की आराधना के बाद माता की प्रतिमा का धुमधाम से विसर्जन किया गया। विसर्जन समारोह में श्रद्धालुओ ंने ढोल पर नृत्य कर आनंद की अनुभूति ली। नवदुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार मां नवदुर्गा से कोरोना संक्रमण से मुक्ति की प्रार्थना की गई है। साथ ही नवरात्र पर्व भी शासन की गाईडलाईन का पालन करते हुए मनाया गया है। इस दौरान संस्था के सभी पदाधिकारी और सजदेव नगर के रहवासियों का विशेष सहयोग रहा।
English
French
German
Italian



