शिक्षा विभाग के कम्प्यूटर आपरेटरों को निकाला बाहर, 6 माह से वेतन तक नहीं दिया
Ujjain @ उज्जैन के कोठी महल स्थित कलेक्टर कार्यालय पर पहुंचकरआउटसोर्स कम्प्यूटर आपॅरेटर महासंघ के बैनर तले 6 माह से वेतन नहीं मिलने को लेकर डाटा इंट्री आपरेटरों ने कलेक्टर आशीषसिंह को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि शिक्षा विभाग के समस्त आउटसोर्स कम्प्यूटर आपरेटरों को पिछले 6 माह से वेतन नहीं दिया गया है। साथ ही 21 अक्टूम्बर को लोक शिक्षण संचनालय से मोखिक आदेश जारी किया गया कि सभी आपरेटरों को बंद कर दिया जाए। ऐसे में आपरेटरों ने कलेक्टर उज्जैन से मामले में उचित कार्यवाही करने और सेवा बहाली के आदेश दिए जाने की मांग की है।
English
French
German
Italian



