Featured Video Play Icon

महिदपुर में हत्या के 6 आरोपी गिरफ्तार, अब भी एक आरोपी फरार

raj kachway @ mahidpur

महिदपुर पुलिस को आज एक बडी सफलता मिली है। पुलिस ने 5 हजार के एक ईनामी बदमाश मैरिज गार्डन संचालक की हत्या के फरार आरोपी को रतलाम से गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया है।
महिदपुर पुलिस थाना प्रभारी शंकरसिंह चैहान ने बताया कि मैरिज गार्डन संचालक बबलू रंगरेज की 23 अगस्त 2020 को 7 लोगों ने मिलकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफतार कर लिया है। ऐसे में मखबीर की सूचना मिली कि इस हत्याकांड में फरार आरोपी संजू उर्फ संजय पिता चांदू निवासी इंद्रा कालोनी रतलाम में अपने रिश्तेदार के यहां छुपा हुआ है। ऐसे में पुलिस ने तत्काल टीम का गठन कर आरोपी का पकडने के लिए रतलाम भेजा। जहां पर टीम ने घेराबंदी कर संजू को पकड लिया। आज उसे न्यायालय में पेश् किया गया। पुलिस ने आरोपी पर पांच हजार का इनाम भी घोषित किया था। अब मामले में शेष एक आरोपी और फरार है। जिसे पुलिस पकडने के प्रयास कर रही है।

No Comments

Leave A Comment