विधायक ने क्षैत्र में विकास कार्यो का किया लोकार्पण, अब लोगों को मिलेगी सुविधा
Raj kachway
Mahidpur @ महिदपुर शहर में क्षै़त्रीय विधायक बहादुरसिंह चौहान ने विकास कार्यो का लोकार्पण किया और नवीन कार्या प्रारंभ करने के लिए भूमिपूजन भी किए। इस दौरान बडी संख्या में भाजपा नेता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही सभी ने सौशल डिस्टेंस का पालन किया। महिदपुर में भाजपा विधायक बहादुरसिंह चौहान ने लाखों की लागत से निर्मित विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। विधायक चौहान ने तहसील कार्यालय परिसर में सुलभ काम्पलेक्स का फीता काटकर शुभारंभ किया। जिसके बाद गांधी मार्ग स्थित कन्या विद्यालय में 10 लाख की लागत से पेवर ब्लाॅक का लोकार्पण किया। जहां पर विधायक चौहान ने उपस्थितजनों को संबोधित भी किया। अंत में किला क्षैत्र स्थित आदिनाथधाम पर 7 लाख की लागत से एक सडक निर्माण कार्य के भुमिपूजन कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस दौरान भाजपा नेता कैलाश राठी, सुधीर मूणत, सूनील जैन, ओम सोनी, देवेन्द्र उद्धव सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
English
French
German
Italian



