Featured Video Play Icon

प्रदेश में नवरात्र पर्व के दौरान कहीं भी नहीं निकलेगा जुलुस, गृह मंत्रालय ने जारी की गाईडलाईन

RAJ KACHWAY @ MAHIDPUR
महिदपुर के जनपद सभागृह में आज शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों ने आगामी त्यौहारों को लेकर गृह मंत्रालय और जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई गाईडलाईन से समिति के सदस्यों को अवगत कराया। एसडीएम कैलाश ठाकुर ने बताया कि शहर कि किसी भी त्यौहारों पर जुलुस या चल समारोह नहीं निकाला जा सकेगा। नवरात्र पर डीजे और बैंड पुर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही सक्षम अधिकारी से अनुमति लेना आवश्यक रहेगा। वहीं एसडीओपी आर के राय के अनुसार 10 से अधिक व्यक्ति कही भी उपस्थित नहीं हो सकेंगे। दशहरा पर्व पराम्परागत रूप से मनाया जाएगा। इस दौरान तहसीलदार, थाना प्रभारी, सीएमओ, जनपद सीईओ और राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

No Comments

Leave A Comment