Featured Video Play Icon

सहारा में अटकी लोगों की एफडी, आफिस के चक्कर लगाकर लोग हो रहे है परेशान

Mahidpur City @ महिदपुर के सहारा इंडिया बैंक में कई लोगों के लाखों रूपए अटके पडे है। लेकिन ग्राहकों के पैसे नहीं दिए जा रहे है। जिसको लेकर अब ग्राहक बैंक का सामान बेचकर रूपए दिए जाने की मांग कर रहे है। दरअसल नागौरी बाजार की रहने वाली अंजू खेमसरा के करीब 20 लाख रूपए सहारा इंडिया बैंक में जमा है। उनकी एफडी पुरी होने के बाद वे जब भी रूपए लेने के लिए जाती है तो उन्हें रूपए नहीं दिए जाते है और एफडी को पलटा दिया जाता है। जिसके कारण वे परेशान है। खेमसरा ने बताया कि सिर्फ बैंक 20 प्रतिशत राशि देने को तैयार है। हमें हमारी पूरी राशि नहीं दी जा रही है। ऐसे में अब बैंक का सामान बेचकर ग्राहकों के पैसे दिए जाना चाहिए।

No Comments

Leave A Comment