जीतू पटवारी ने भरी हुंकार, फिर से मध्यप्रदेश में बनेगी कांग्रेस और कमलनाथ की सरकार
YOGENDRA SINGH SHAKYA
MAHIDUR ROAD @ कांग्रेस नेता एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री जीतु पटवारी और विधायक कुणाल चैधरी आज महिदपुर रोड पहुंचे। जहां गर्मजोशी से कांग्रेस नेता दिनेश जैन बोस ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। जिस तरह से मध्यप्रदेश में लोकतंत्र की हत्या हुई है उसका बदला लेने के लिए जनता तैयार बैठी है। ऐसे में उपचुनाव के मतदान के दिन मंगलवार है और मतगणना के दिन भी मंगलवार है। इसलिए भगवान हनुमान की कृपा से मंगल होगा और कमलनाथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।
English
French
German
Italian



