Featured Video Play Icon

रूपए के लिए सहारा इंडिया बैंक के चक्कर लगा रहे है ग्राहक, सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है केस

MAHIDPUR @ महिदपुर में सहारा इंडिया बैंक में कई लोगों के लाखों रूपए की पाॅलिसी अटक गई है। लोग आफिस के चक्कर लगाकर थक गए है। बावजूद उनके रूपए नहीं दिए जा रहे है। दरसअल जावरा के पास रहने वाली गीताबाई ने 2 लाख 22 हजार रूपए की एफडी सहारा इंडिया बैंक में करवाई थी। नियमानुसार उनकी एफडी समयावधि भी पुरी हो चुकी है। लेकिन अब उन्हें उनके पैसे ही नहीं दिए जा रहे है। वे जब भी बैंक आती है तो उन्हें यह कहकर मना कर दिया जाता है कि सहारा का सेबी में केस चल रहा है। ऐसे में गीताबाई को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है।

No Comments

Leave A Comment