कांग्रेस नेताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, दर्ज कराया विरोध
RAJ KACHWAY
MAHIDPUR @ महिदपुर विधानसभा क्षेत्र में गांधी जयंती के उपलक्ष में सोनिया गांधी के नेतृत्व नगर कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेश के द्वारा महिदपुर नगर के मुख्य बाजार से मुख्य मार्गो से होते हुए तहसील कार्यालय में महामहिम राष्ट्रपति को तहसीलदार के माध्यम से विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेसियों ने सड़कों पर उतरकर जबरदस्त प्रदर्शन किया और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया।
गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर नगर कांग्रेस द्वारा तहसीलदार विनोद कुमार शर्मा के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया । इससे पहले महिदपुर नगर के मुख्य चौराहों पर नगर की कांग्रेस कार्यकारिणी द्वारा कृषि उपज मंडी में कानून को काला कानून बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया । चौक बाजार से एक रैली शुरू हुई जो महिदपुर के मुख्य मार्गो से होती हुई तहसील प्रांगण में पहुंची। तहसील प्रांगण में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर उपयुक्त कार्रवाई की मांग की गई। इसी के साथ उत्तर प्रदेश में हुई अमानवीय घटना के विरोध में भी कांग्रेस के द्वारा नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया ।
English
French
German
Italian



