Featured Video Play Icon

जिले के कम्पयूटर आपरेटरों को पिछले 5 माह से नहीं मिला वेतन, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

Ujjain @ उज्जैन जिले के विभिन्न शासकीय विभागों में पदस्थ कम्पयुटर आॅपरेटरों ने आज बृहस्पति भवन पर कलेक्टर के नाम प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कम्पूटर औपरेटर ने बताया कि जिले में सभी आपॅरेटरर्स को पिछले 5 माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में सभी को जीवन व्यापन करने में परेशानियों का सामना करना पड रहा है। बावजूद इसके प्रशासनिक अधिकारी इस संबंध में ध्यान नहीं दे रहे है। जिस पर प्रशासनिक अधिकारी ने शीघ्र ही समस्या के निराकरण के संबंध में आश्वासन दिया। वहीं कम्पयूटर आपॅरेटर्स के अनुसार कार्यवाही नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

No Comments

Leave A Comment