उज्जैन में आगर रोड पर वाहन ने बाईक चालक को मारी टक्कर, दो घायल
Nirbhay singh Bhati @ Ujjain
उज्जैन के आगर रोड पर इंदिरा नगर के पास आज एक पिकअप वाहन ने बाईक चालक को टक्कर मारी दी। जिससे बाइक चालक और महिला घायल हो गए। पुलिस ने चालक आरोपी को गिरफतार किया है। दरअसल इंदिरा नगर के पास आगर रोड पर तेज गति से आती हुई पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित हो गई। पिकअप वाहन ने एक बाईक चालक को टक्कर मार दी और डिवाईडर में घुस गया। हादसे में बाईक चालक और सवार महिला को गंभीर चोट आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को गिरफतार किया है। साथ ही घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।
English
French
German
Italian



