Featured Video Play Icon

कमलनाथ मुझे नालायक बता रहे है, क्या वह खूद लायक है: मुख्यमंत्री शिवराजसिंह

राज कछवाय: महिदपुर रिपोर्टर
उज्जैन के महिदपुर तहसील में मुख्यमत्री शिवराजसिंह ने आज इंदौख बैराज परियोजना का लोकार्पण किया। इसके साथ ही अन्य विकास कार्यो के लोकार्पण और भूमिपुजन भी शिवराजसिंह ने किए है। सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह बडौद से सीधे इंदौख पहुंचे। जहां मंच पर उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक बहादुरसिंह उपस्थित रहे। शिवराजसिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कमलनाथ मुझे नलायक बता रहे हैै। क्या वहीं लायक है। भाजपा सरकार ने 22 लाख किसानों को 46 सौ करोड रूपए की राशि खातों में डाली है। शिवराज ने कहा कि हम जनता की सेवा करते रहेंगे। गरीबों के लिए कोई कसर नहीं छोडी जाएगी। इतना ही नहीं शिवराज ने यह भी कहा कि फिलहाल में टैम्परेरी मुख्यमंत्री हुं। आप सब का भरपुर आशीर्वाद मिलेगा तो मैं परमानेंट मुख्यमंत्री बनूंगा।

No Comments

Leave A Comment