पुलिस ने जीपीएस से पकडे दो कार चोर बदमाश, लक्जरी कार को किया जप्त
Nirbhay singh bhati @ ujjain
उज्जैन पुलिस ने कार चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफतार किया है। आरोपी से पुलिस ने कार जप्त की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। सिटी एडिशनल एसपी रूपेश दिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के नीलगंगा थाना क्षैत्र के एक निजी अस्पताल से कुछ दिन पहले एक कार चोरी हो गई थी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। जीपीएस की मदद से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफतार किया है। जिसमें से एक आरोपी भोपाल और एक उज्जैन का है। दोनों आरोपी से पुलिस ने कार जब्त की है।
English
French
German
Italian



