Featured Video Play Icon

उज्जैन में सीएम शिवराजसिंह के आने से पहले हैलीपेड पर भाजपा नेताओं का हंगामा

Ujjain @ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान के उज्जैन पहुंचते ही हैलीपेड पर भाजपा नेता और पुलिस अधिकारी में मारपीट हो गई। जिसके बाद उच्च अधिकारियों ने हस्तक्षेप करते हुए मामले को शांत करवाया। दरअसल भाजपा नेता सीएम का हेलीकाप्टर उतरने के बाद हैलीपेड में प्रवेश करने लगे। तभी वहां मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने एक भाजपा नेता के साथ झुमाझपटी कर दी और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना के तुरंत बाद सीएसपी ऋतु केवरे और भाजपा नेताओं के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। एएसपी अमरेन्द्रसिंह ने मोके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामले को शांत किया।

No Comments

Leave A Comment