सीएमओ के घर छापा, करोडो रूपए के आभूषण और नए नोट की गड्डी मिली, साढे तीन करोड की संपत्ति निकली
Nirbhay singh bhati
उज्जैन में लोकायुक्त पुलिस ने बडनगर नगर पालिका सीएमओ के घर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापे मार कार्यवाही की है। लोकायुक्त डीएसपी बसंत श्रीवास्तव ने बताया कि बडनगर में पदस्थ सीएमओ कुलदीप किंशुक के घर पर आज पुलिस ने छापा मारा है। आज तक शासकीय नौकरी को दृष्टिगत रखते हुए कुलदीप की संपत्ति 30 लाख से ज्यादा नहीं होना चाहिए। लेकिन कुलदीप के पास से साढे 3 करोड की चल अचल संपति मिली है। कुलदीप के पास घर, आभूषण, नगदी, दो लक्जरी कार, जमीन के अलावा बैंकों में 25 अकाउंट मिले है। लोकायुक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है।
English
French
German
Italian



