Featured Video Play Icon

मौसम से फसलें हुई प्रभावित, अब किसानों की मांग मुख्यमंत्री जल्द देंवे राहत राशि

Yogendra Singh Shakya @ mahidpur road

उज्जैन जिले में मौसम के प्रभाव के कारण फसलें खराब हो रही है। ऐसे में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रतापसिंह गुर और गोगापुर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धारासिंह जाट द्वारा बरूखेडी, झरावदा, नारायणखेडी, डेलची और गोगापुर क्षैत्र का भ्रमण किया गया। सभी नेताओं ने किसानों के खेतों में जाकर फसलों का जायजा लिया। इसके बाद कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने उज्जैन कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र ही सर्वे करवाने की मांग की। प्रतापसिंह गुर ने बताया कि महिदपुर विधानसभा क्षैत्र के 244 गांवों में 70 प्रतिशत से अधिक फसलें खराब हो चुकी है। ऐसे में मुख्यमंत्री जल्द ही सर्वे कर किसानों को राहत राशि देवें।

No Comments

Leave A Comment