पत्रकार भोमलाल गोयल राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के ब्लाॅक मीडिया अधिकारी बने
Mahidpur @ उज्जैन जिले के महिदपुर में अपने-अपने क्षेत्र में कार्य के प्रति निष्ठा और सजकता के चलते सम्मानित किया गया। पत्रकार भोमलाल गोयल को योग्यता, कार्यानुभव एवं समाजसेवा सेवा के प्रति निष्ठा को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के ब्लॉक अध्यक्षा, महिलाविंग, माहिदपुर हिमांशी पंजाबी की अनुशंसा एवं प्रदेश अध्यक्ष, यूथविंग, मध्यप्रदेश माननीय समीर खान की सहमति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रणधीर कुमार द्वारा पत्रकार भोमलाल गोयल को महिदपुर तहसील का ब्लॉक मिडिया अधिकारी मनोनित किया गया है।
वही दुसरी ओर वरिष्ठ अभिभाषक रजनी गुलाटी को योग्यता, कार्यानुभव एवं समाजसेवा सेवा के प्रति निष्ठा को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के ब्लॉक अध्यक्ष महिलाविंग, महिदपुर जिला उज्जैन म.प्र के हिमांशी पंजाबी की अनुशंसा एवं प्रदेश अध्यक्ष महिलाविंग, मध्यप्रदेश शिरीन हुसैनी की सहमति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रणधीरकुमार द्वारा आपको ब्लॉक कानूनी सलाहकार महिलाविंग महिदपुर उज्जैन मध्यप्रदेश के रूप में मनोनीत किया गया। पत्रकार भोमलाल गोयल और अभिभाषक रजनी गुलाटी के मनोनयन के अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के उद्देश्यों पर कार्य करते हुए ब्यूरो का नाम गोरावान्वित करने की कामना राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रणधीर कुमार द्वारा की गई है।
English
French
German
Italian