Ujjain @ चौकीदार ने की हत्या, अब पवासा पुलिस कर रही है मामले की जांच
ujjain @ मक्सी रोड स्थित पिंगलेश्वर के समीप गेहूं के वेयरहाउस में रविवार तड़के चौकीदार ने 12 बोर की गन से एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चौकीदार ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
पंवासा थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने बताया कि रविवार तड़के मक्सी रोड स्थित पिंगलेश्वर के समीप गोपाल शिवहरे का वेयरहाउस है। वेयरहाउस में कृषि उपज रखी हुई है। वेयरहाउस में विद्यापति नगर निवासी मुनेश यादव चौकीदारी करता है। सुबह पुलिस को सूचना मिली कि वेयरहाउस में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई है। गोली वेयरहाउस के चौकीदार मुनेश यादव ने चलाई थे। प्रारंभिक जांच में पुलिस को अभी यह जानकारी मिली है कि मृतक संदिग्ध रूप से वेयरहाउस में घुस गया था। संभवत इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और चौकीदार ने गोली चला दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पूछताछ में चौकीदार ने पुलिस को बताया कि तड़के 3:30 बजे युवक वेयरहाउस में घुस गया था। इस बीच दोनों के बीच कहासुनी हुई और उसने कंधे पर गोली मार दी। गोली लगते ही युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद चौकीदार ने घटना की जानकारी पुलिस और वेयरहाउस संचालक को दी।
English
French
German
Italian



