नारायणा रोड पर पुरानी बात को लेकर दो पक्षों विवाद, गंभीर घायल को किया उज्जैन रैफर
Mahidpur @ महिदपुर में पुराने विवाद की बात को लेकर कुछ लोगों ने मैरिज गार्डन संचालक पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
महिदपुर में रविवार रात करीब 8:30 बजे के लगभग नारायणा रोड चौराहे पर पुराने विवाद की बात को लेकर कुछ लोग मैरिज गार्डन संचालक बबलू रंगरेज निवासी बारापत्थर के साथ मारपीट कर रहे थे। शहर में गश्त कर रहे थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान को घटना की जानकारी लगी तो भी तत्काल नारायण रोड पहुंचे। जैसे ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तभी अज्ञात आरोपी मैरिज गार्डन संचालक बबलू रंगरेज को मारपीट कर फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने घायल बबलू रंगरेज को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रंगरेज का प्राथमिक उपचार किया और हालत गंभीर होने पर उज्जैन रेफर कर दिया। महिदपुर पुलिस ने बबलू रंगरेज की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राणघातक हमला करने पर धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
English
French
German
Italian



